ad
best news portal development company in india

धार जिले के उमरबन विकासखंड में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना समारोह

SHARE:

 

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

कार्यक्रम में दांपत्य सूत्र में बंधे 2100 से अधिक जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दीं शुभकामनाएं

कन्यादानम महादानम” कन्यादान सर्वश्रेष्ठ दान है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

धार उद्वाहन माइक्रो सिंचाई परियोजना सहित विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया

राज्य सरकार गरीब कल्याण,युवा शक्ति, किसान कल्याण एवं नारी सशक्तिकरण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही है। इन योजनाओं को तभी सफल कहा जा सकता है जब इन योजनाओं के परिणाम जमीनी स्तर पर स्पष्ट परिलक्षित हो और योजना के क्रियान्वयन के कारण लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव आए।

शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना उन गरीब परिवारों के लिए वरदान बनी है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों का धूमधाम से विवाह करने में असमर्थ है। ऐसे परिवार बेटियों की शादी को बोझ नहीं वरदान समझे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उक्त बातें अक्षय तृतीया के अवसर पर धार जिले के विकासखंड उमरबन में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सहभागिता कर कहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने योजना से लाभान्वित  2123 नवदंपतियों को बधाई एवं सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेरा यह सौभाग्य है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों के विवाह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।संस्कृत में “कन्यादानम महादानम” कहा गया है अर्थात कन्यादान सर्वश्रेष्ठ दान हैं यह एक ऐसा दान है जो माता-पिता के लिए सबसे बड़ा है।इस योजना के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद, निराश्रित परिवारों को उनकी बेटियों की शादी के लिए वित्तीय सहायता की जाती है नव विवाहित जोड़ों को 49 हजार रूपए की राशि का चेक प्रदान किया जाता है, जिससे वे गृहस्थी का जरूरी सामान खरीद सकेंगे।   

मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को दी कई सौगाते

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले के विकासखंड उमरबन में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत लवाणी में स्थित 1869.72 करोड़ रुपए की लागत की धार उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन व विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।धार उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना से जिले के 159 ग्रामों तक पहुंचेगा पानी एवं 50 हजार हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित।

मुख्यमंत्री ने जिले के 159.70 करोड रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 110.84 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। शिक्षा,स्वास्थ्य एवं बुनियादी अवसंरचनाओ से संबंधित कार्यो का लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की प्रथम किस्त का किया गया अंतरण

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 की प्रथम किस्त के रूप में राज्य के 85 लाख से अधिक किसानों को 1702 करोड रुपए की राशि का अंतरण सिंगल क्लिक कर डीबीटी के माध्यम से किया गया। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता के रूप वर्ष में कुल 06 हजार रूपये की राशि तीन समान किस्तों में प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है।

मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना की राशि का अंतरण

संबल योजना के तहत राज्य के 27000 से अधिक श्रमिकों को 600 करोड़ राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। इस योजना के अंतर्गत धार जिले के 1036 श्रमिकों को 22.60 करोड़ की राशि वितरित की गई। यह योजना असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण योजना है जो इन्हें जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता प्रदान कर असल रूप में संबल प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री ने निशक्त विवाह सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना के तहत वित्तग्राहियों को चेक वितरित किए 

मुख्यमंत्री ने देवस्थानम नामक पुस्तिका का विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने धार जिला प्रशासन एवं कलेक्टयर श्री प्रियंक मिश्र द्वारा संधारित मंदिरों की संकलन पुस्तिका “देवस्थानम” का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कृषि,श्रम एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया

कार्यक्रम में ये अतिथिगण रहे उपस्थित

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सवित्री ठाकुर,राज्यसभा सांसद डॉ.सुमेरसिंह सोलंकी,धार विधायक नीना वर्मा ,पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, पूर्व सांसद श्री छतर सिंह दरबार, श्रीमती रेलम चौहान, श्री जगदीप पटेल ,श्री चंचल पाटीदार,गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी व अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं इंदौर संभागायुक्त श्री दीपक सिंह,कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा,पुलिस अधीक्षक श्री मनोज सिंह सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई