बिलाल खत्री
बड़वानी राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में बच्चों को उनके विधिक अधिकारों, बालकों की सुरक्षा, लैगिंक अपराधों से सरंक्षण, बाल विवाह एवं बाल शोषण की रोकथाम तथा निशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य साकेत इंटरनेशनल विद्यालय एवं केन्द्रीय विद्यालय बड़वानी में शिविर लगाकर जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट रेखा आर चन्द्रवंशी जिला न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कपिल वर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी रॉबिन दयाल एवं किशोर न्याय बोर्ड सदस्य जया शर्मा, साईबर सेल से रितेश ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।
सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत प्राचार्य निलेश पाटीदार, द्वारा किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रेखा आर चन्द्रवंशी ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित बचपन और उनका सर्वागीण विकास समाज की सामुहिक जिम्मेदार है प्रत्येक बच्चों को भय मुक्त वातावरण शिक्षा और सम्मान साथ जीवन जीन का अधिकार उन्होने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार के शोषण या अनुचित व्यवहार की स्थिति में बिना संकोच अपने अभिभावकों, शिक्षको एवं संबंधित अधिकारी को जानकारी देने की बात कही।
शिविर को संबोधित करते हुए कपिल वर्मा ने कहा कि बच्चें देश का भविष्य है साथ ही साथ युवा पीढ़ी को मार्गदर्शक के रूप में ज्ञात कराना है कि 18 वर्ष से कम आयु में लड़की से विवाह करना अपराध है इसी प्रकार से अगर लड़की सहमति भी हो तो वह विधि अनुसार मान्य नहीं यह माना जायेगा कि उसकी असहमति है देश की युवा पीढी पॉक्सों एक्ट जैसे गंभीर अपराध से बचाने के लिए इस बात का ध्यान देना बहुत आवश्यक है।
जिला विधिक सहायता अधिकारी रॉबिन दयाल द्वारा विधिक सहायता संबंधी अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गई एवं टोल फ्री न. 15100 के बारे में बताया। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य जया शर्मा द्वारा चाईल्ड हेल्प लाईन 1098, एवं किशोर न्याय के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। साईबर अपराध के बारे में रितेश खत्री द्वारा ए.पी. के फाईले, व अनजान लिंक न खोले पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में साकेत इंटरनेशनल व केन्द्रीय विद्यालय बड़वानी के प्राचार्य समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे उन्होने शिविर का लाभ लिया।






