शेख़ नसीम। भोपाल / राजधानी भोपाल की मध्य विधानसभा क्षेत्र में स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड में जलसा-ए-आम का आयोजन किया गया। जलसे में पश्चिम बंगाल से तशरीफ लाए मेहमान-ए-ख़ुसूसी हज़रत मौलाना अबू तालिब रहमानी साहब ने ख़ास तक़रीर की। उन्होंने अपने ख़ूबसूरत और प्रेरणादायक पैग़ाम के ज़रिए लोगों को नेक राह पर चलने, आपसी मोहब्बत, अमन और भाईचारे का संदेश दिया।
इस मौक़े पर भोपाल शहर क़ाज़ी साहब, मुफ़्ती-ए-शहर भोपाल सहित शहर की कई अज़ीम धार्मिक और सामाजिक हस्तियों ने शिरकत की।
जलसे के आख़िर में हज़रत मौलाना अबू तालिब रहमानी साहब ने मुल्क में अमन-ओ-अमान, आपसी भाईचारे, मोहब्बत और तरक़्क़ी के लिए ख़ास दुआ कराई। जलसे में बड़ी तादाद में लोगों की मौजूदगी रही।






