धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
अपराध क्रमांक 33/2026 धारा- 296,119(1) ,115(2) ,351(3),3(5) बीएनएस
नाम गिरफ्तार आऱोपी:- कान्हा उर्फ कन्हैया पिता रूपा गोयल जाति बलाई उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम
गणपुर चौकडी थाना कुक्षी जिला धार (म.प्र.)
फरार आरोपी:-अन्य तीन आरोपी
घटना मे प्रयुक्त जप्त मश्रुका :-. एक सफेद रंग की वैगेनार नम्बर MP09DP2946 की किमती करीबन 03 लाख रुपये
विवरण
दिनांक 29.01.2026 को फरियादी रुद्रप्रकाश पिता महेश गुप्ता जाति लाला उम्र 31 साल निवासी गया थाना गया जिला गया राज्य बिहार हाल मुकाम गणपुर चौकड़ी ने पुलिस चौकी निसरपुर आकर रिपोर्ट किया कि मैं शासकिय देशी व अंग्रेजी शराब की दुकान नर्मदानगर पर सेल्समेन का काम कर करता हूँ दिनांक 28.01.2026 के शाम लगभग 08.30 बजे मै शराब दुकान पर था तभी वहा एक सफेद रंग की वैगेनार कार जिसका नम्बर MP09DP2946 की कार लेकर आये औऱ उसमे से कान्हा निवासी गणपुर व राहुल डोडवे कार मे से उतर कर दुकान के काउन्टर पर आकर 12 बियर केन के डिब्बे ,एक सीपी की शराब की बोतल मांगे मैने शराब के 1920 रुपये मांगे तो देने से मना किये और बोलने लगे की हमको शराब के रुपये नही लगे औऱ और मां बहन की नंगी नंगी गालिया देकर नौकरी करना मुश्किल कर देंगे बोले व हाथ थप्पड़ से मारपीट कर दुकान के काउण्टर मे घुसने का कोशिश किये और पीछे से दो व्यक्ति आये वह भी गाली गुप्ता करने लगे और कार मै बैठकर जाने लगे और जाते जाते जान से मारने की धमकी दी और शराब लेकर चले गये । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कुक्षी पर अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 296,119(1) ,115(2) ,351(3),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सचिन शर्मा ने थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव एवं चौकी प्रभारी उनि रवि वास्के को रंगदारी करने वाले आरोपीयो को गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया ।
थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक राजेश यादव एवं चौकी प्रभारी उनि रवि वास्के ने श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्ग दर्शन में पुलिस चौकी निसरपुर द्वारा पुलिस टीम का गठन कर रंगदारी करने वाले आरोपीयो को गिरफ्तारी हेतु तलाशी प्रारम्भ की गई ।
थाना कुक्षी पुलिस चौकी निसरपुर टीम द्वारा घटना स्थल एवं शासकीय शराब दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज एकत्रित अवलोकन किया गया एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीर सूचना के आधार पर फरार आरोपी कान्हा उर्फ कन्हैया पिता रूपा गोयल जाति बलाई उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम गणपुर चौकडी थाना कुक्षी जिला धार अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करते बताया कि मैं, दोस्त राहुल निवासी ग्राम बैडवालिया, दो अन्य व्यक्ति वैगेनार कार लेकर गणपुर चौकडी के पास चिखल्दा बसाहट नर्मदानगर की शासकीय अग्रेजी शराब दुकान पर शराब लेने मै व राहुल गये थे कार मै दो मेरे साथी बैठे थे हमने दुकान वाले से शराब उधार मांगी नहीं दी फिर दुकान वाले के साथ हमारी बहश बाजी हो गई और दुकान वाले के साथ गाली गुप्ता भी हुई थी । उसके बाद दुकान वाले ने हमे शराब दे दी तो हम शराब लेकर चले गये फरार आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकर किया फरार आरोपी के विरुध्द पुर्व मे भी थाना मनावर मे बलत्कार,थाना कुक्षी में मारपीट अवैध रुप से शराब बैचने जैसे गम्भीर अपराध दर्ज होकर आदतन अपराधी होने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक राजेश यादव, चौकी प्रभारी निसरपुर उनि रवि वास्के, सउनि. भुवान चौहान,सउनि थानसिंह जमरा, आर. 968 सुभाष चौहान, आर.55 रवि,आर,90 गौरव का विशेष योगदान रहा है।




