टोंक खुर्द इस्लाम पटेल
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा गत दिवस शाजापुर जिले के शुजालपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर अभद्र एवं अशोभनीय भाषा का स्तेमाल कर विवादित टिप्पणी की गई जो बेहद नींदनीय है ओर एक मुख्यमंत्री पद की मर्यादा का उल्लंघन है इस टिप्पणी के विरोध में आज नगर के फ्रीगंज चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पर्ची वाले मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया ।
उसके बाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश मंडलोई द्वारा बताया गया कि हम यहा पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला दहन करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ एकत्रित हुए थे लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय जीतू पटवारी जी द्वारा एक वीडियो जारी करके सोशल मीडिया के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि उनके कर्म उनको करने दो लेकिन हम महात्मा गांधी जी की विचारधारा से जुड़े लोग है हम पुतला दहन नहीं करेंगे और प्रदेश में कार्यकर्ताओं से भी अपील की गई कि कोई पुतला दहन नहीं करे और अपनी शालीनता का परिचय दे ।
इसके बाद युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष योगेन्द्र सोलंकी द्वारा बताया गया कि गत दिवस जो एक मुख्यमंत्री द्वारा एसी भाषा का स्तेमाल किया गया वह बेहद ही अशोभनीय एंव निंदनीय है और मुख्यमंत्री का पद मर्यादा, संयम और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक होता है। विपक्ष से राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी और धमकी भरी भाषा किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था को शोभा नहीं देती। मुख्यमंत्री जैसे गरिमामय संवैधानिक पद पर रहते हुए। मोहन यादव जी द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के लिए की गई अभद्र टिप्प�





