ad
best news portal development company in india

डॉ. शशिदीप मुम्बई को मिला 2026 का हिन्दी पत्रकारिता भूषण सम्मान…

SHARE:

भोपाल / हिंदी पत्रकारिता दिवस – 30 मई 2026 के शुभ अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत द्वारा आयोजित पत्रकार संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह के उपलक्ष्य में संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर लेखिका समाजसेवी द्विभाषी पत्रकार डॉक्टर शशि दीप मुंबई को हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया ।
संगठन द्वारा हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉक्टर शशि दीप मुंबई की उत्कृष्ट सेवा, निर्भीक लेखन एवं सामाजिक जिम्मेदारी के निर्वहन हेतु हिंदी पत्रकारिता भूषण सम्मान 2026 से सम्मान से अलंकृत किया गया है। इस आशय की जानकारी संगठन के राष्ट्रीय सचिव श्री महफूज खान ने दी।
इससे पूर्व देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की ख्यातिलब्ध राष्ट्रीय संस्था साहित्यनामा सामाजिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संस्था द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार महेंद्र कुमार दुबे जी की स्मृति “राष्ट्र गौरव सम्मान ” से मुंबई की जानी-मानी विचारक/समाजसेवी, द्विभाषी लेखिका श्रीमती शशि दीप को राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है ।
डॉक्टर शशि दीप वर्तमान में मीडिया हाउस निदेशक होने के साथ साथ कवयित्री, स्तंभकार, और बेस्ट सेलिंग अंग्रेजी कृति ‘वेव्स विदिन (होराइजन एंड बियॉन्ड), साहित्य शिखा पुस्तक की संपादक सहित अपनी नवीन कृति अंतर्मन का उद्घोष की लेखिका भी हैं। वह विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संगठनों से जुड़ी हुई हैं और उन्होंने 500 से अधिक आर्टिकल, हिंदी/उर्दू और अंग्रेजी में 2000 से अधिक उद्धरण और हिंदी और अंग्रेजी दोनों में 250 कविताएँ लिखी हैं। वह वर्तमान में पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय पंजीकृत संगठन प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स में राष्ट्रीय संगठन महासचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में अहम भूमिका के साथ-साथ न्यूज हंट मीडिया एंड पब्लिकेशन की निर्देशिका का दायित्व भी निभा रही हैं। शशि दीप के नाम आज अनेकों सम्मान हैं जिसमें सरोजनी नायडू स्मृति सम्मान, महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान, भारत गौरव सम्मान, मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड, स्टार रिपब्लिक अवार्ड, मणिकर्णिका सम्मान, महात्मा गांधी राष्ट्र गौरव सम्मान व कबीर कोहिनूर सम्मान प्रमुख हैं।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *