ad
best news portal development company in india

सिंहस्थ-2028 के लिए इकाई धार में प्रथम प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

SHARE:

सिंहस्थ-2028 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय धार स्थित सभा कक्ष में प्रथम प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन पुलिस उप महानिरीक्षक, इंदौर ग्रामीण रेंज इंदौर श्री मनोज कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी प्रशिक्षणार्थियों का पंजीयन किया गया तथा उन्हें प्रशिक्षण हेतु फाइल फोल्डर एवं प्रशिक्षण कार्ड वितरित किए गए। मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर प्रशिक्षण सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया, वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर द्वारा पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया गया। रक्षित निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम बिश्नोई ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रशिक्षण में शामिल विषयों, प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों हेतु की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस मुख्यालय द्वारा तैयार “सिंहस्थ : एक परिचय” वीडियो क्लिप का प्रदर्शन कर प्रशिक्षणार्थियों को सिंहस्थ के महत्व, स्वरूप एवं आयोजन की व्यापकता से अवगत कराया गया।

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा ने अनुशासन, सेवा एवं सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षणार्थियों को कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने सिंहस्थ-2028 जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका, प्रभावी समन्वय, सुरक्षा प्रबंधन एवं उत्कृष्ट पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्रशिक्षण सत्र में सिंहस्थ के दौरान संभावित चुनौतियों, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, आपदा प्रतिक्रिया, अनुशासन, जनसेवा एवं पुलिसिंग से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षणार्थियों को विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के अतिरिक्त कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्री आनंद तिवारी , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बदनावर श्री अरविंद सिंह तोमर , रक्षित निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम बिश्नोई, रक्षित निरीक्षक यातायात श्री प्रेमसिंह ठाकुर , हार्टफुलनेस संस्था के प्रशिक्षकगण सहित इकाई के विभिन्न थानों एवं कार्यालयों से कुल 71 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, धार

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *