ad
best news portal development company in india

जिला स्वास्थ्य समिति एवं महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

SHARE:

विभागीय अमले की नियमित बैठकें लेवे एवं कार्यों मॉनिटरिंग करें- कलेक्टर सिंह

बिलाल खत्री
बुरहानपुर शुक्रवार को कलेक्टर हर्ष सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति एवं महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस जारी करंे एवं कार्यों में सुधार नहीं होने पर वेतन रोकने संबंधी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएं। बैठक में सेम एवं मेम बच्चों, गर्भवती महिलाओं के पंजीयन के संबंध में भी जानकारी ली गयी।

इसी कड़ी में कलेक्टर सिंह ने जिले में संचालित 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं ब्लड बैंक में जांच रिपोर्ट की प्रक्रिया की भी जानकारी प्राप्त की गयी।

कलेक्टर सिंह ने महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, दस्तक अभियान सहित विभिन्न योजनाओं एवं प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। पोषण ट्रेकर, अपार आईडी, आधार कार्ड के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मैदानी अमले में सक्रियता लाने हेतु नियमित बैठके लेवें एवं कार्यों की मॉनिटरिंग की जाये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सृजन वर्मा, सहित स्वास्थ्य तथा महिला बाल विकास विभाग के अधिकारीगण एवं विभागीय अमला मौजूद रहा।
पुनर्घनत्वीकरण योजना अंतर्गत बैठक संपन्न इसी कड़ी में कलेक्टर हर्ष सिंह की अध्यक्षता में पुनर्घनत्वीकरण योजना की जिला स्तरीय परियोजना समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में योजना अंतर्गत प्रस्तावित विभिन्न बिंदुओं एवं कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक चर्चा की गई। कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारियों से प्रस्तावों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श भी किया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई