शेख़ नसीम ब्यूरो चीफ…
भोपाल / हज़रत इब्राहिम अलै. और हज़रत इस्माईल अलै. की याद में कुर्बानी का त्यौहार देशभर में हर्षोल्लास और अक़ीदत के साथ मनाया गया राजधानी भोपाल की ऐतिहासिक ईदगाह मस्ज़िद में ईद की विशेष नमाज़ सबसे पहले 6-30 बजे भोपाल शहर काज़ी सै. मुश्ताक अली नदवी ने अदा करवाई, इसके बाद ताजुल-मसाज़िद में 6-45 बजे, ज़ामा-मस्ज़िद में 7-00 बजे, मोती-मस्ज़िद में 7-15 बजे, मस्ज़िद चारमीनार ऐशबाग में 6-45 बजे और बड़ी मस्ज़िद बाग फ़रहत अफज़ा में 9-00 बजे ईद की नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के बाद मुस्लिम समाज के लोगो ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी।
ईद की विशेष नमाज़ के बाद जानवर की कुर्बानी का दौर शुरू हुआ जो 3 दिन तक लगातार चलेगा कुर्बानी के जानवर में भैंस, पड़ा, बोदा, ऊँट, दुम्बा, भेड़ और बकरे की कुर्बानी की जाती है इस दौरान सफाई का विशेष खयाल रखा गया भोपाल नगर-निगम के द्वारा कुर्बानी करने के लिए अस्थाई पशुवध बनाए गए थे एवं जानवरो के वेस्ट मटेरियल को रखने के लिए प्रशासन ने हर मोहल्ले में कंटेनर रखवाए थे





