संवाददाता सलीम खान
शांति और कानून पालन की अपील।
खरगोन जिले के कसरावद में आगामी ईद-उल अजहा ( बकराईद ) पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करने के लिए कसरावद पुलिस थाना पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में सोमवार शाम को एसडीओपी श्वेता शुक्ला थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने टीम के साथ नगर के मुख्य मार्गों में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों नगर का भ्रमण किया। और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने सभी से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा त्योहारों को भाईचारे और आपसी सहयोग के साथ मनाने की अपील की। एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।





