ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
गिरफ्तार आरोपी
रूपाल पिता वेल सिंह डावर जाति भील उम्र 30 वर्ष ग्राम थूवाटी थाना बाग
जब्त वाहन
पिकअप mp 11G3009
बाग से कुक्षी तरफ आ रही पिकअप वाहन ब्रेक फेल होने पर अनियंत्रित होकर पलटी जिसमें सवार 11 लोग घायल एवं एक 8 वर्षीय बालक एवं 7 वर्षीय बालिका की मौत
एस पी श्री सचिन शर्मा ने समस्त थाना प्रभारी एवं एसडीओ पी को पिकअप, लोडिंग वाहन एवं अन्य वाहनों में गलत तरीके से लोगों को बैठाकर सवारी ढोने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जो पुलिस के द्वारा लगातार वाहनों के चेकिंग की जा रही है, उन्हें समझाइश भी दी जा रही है और उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। दिनांक 16 मई 2026 को शाम 5:00 बजे एक पिकअप वाहन ग्राम थूवाटी थाना बाग से कुक्षी आ रही थी। इसमें बैठे करीब 15ग्राम वासियों को मजदूरी के लिए गुजरात जाना था,जो बस में बैठने के लिए कुक्षी आ रहे थे। रास्ते में चिल्वा फाटे के पास पिकअप वाहन के ड्राइवर द्वारा खतरनाक तरीके से गाड़ी चला रहा था जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर रोड के किनारे लगे मिल के पत्थर को तोड़ते हुए नीचे खेत में उतर गई।घटना के बाद जैसे ही सूचना एसपी श्री सचिन शर्मा, asp विजय डावर को सूचना क मिली उन्होंने तत्काल sdop और टी आई को मौके पर जाकर घायलों को तुरंत अस्पताल में त्वरित इलाज उपलब्ध कराने के लिए, भर्ती कराने के लिए बताया। जो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया । दोषी वाहन चालक ड्राइवर एवं स्वयं पिकअप मालिक रूपाल पिता वैर सिंह डावर जाती भील उम्र 30 साल ग्राम थूवाटी थाना बाग को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का एफआईआर दर्ज की ज की जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसे कल माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा





