धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
नालछा थाना क्षेत्र में अपहरण की गंभीर घटना पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया।
नालछा पुलिस को कुछ ही घंटों में अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद करने में मिली महत्वपूर्ण सफलता।
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
संक्षिप्त विवरण-(1) थाना नालछा पर फरियादिया देवकीबाई पति महादेव कटारे, निवासी ग्राम सोडपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी पुत्री रवीना की शादी लगभग 03 वर्ष पूर्व दिलीप निवासी खैरपुरा के साथ हुई थी। वैवाहिक जीवन के दौरान रवीना को उसके पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण वह मायके आकर रहने लगी थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी दिलीप, रुगनाथ एवं उनके साथियों द्वारा फरियादिया के पति महादेव कटारे के साथ मारपीट कर उन्हें बोलेरो वाहन से जबरन अपहरण कर लिया गया।
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर व एसडीओपी धामनोद श्रीमती मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में तत्काल विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए संभावित स्थानों पर दबिश दी गई, जिसके परिणामस्वरूप अपहृत महादेव कटारे (उम्र 45 वर्ष) निवासी सोडपुर को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
क्र. गिरफ्तार आरोपी
01 दिलीप पिता रुगनाथ, उम्र 25 वर्ष, निवासी खैरपुरा गिरफ्तार
02 रुगनाथ पिता नरसिंह, उम्र 55 वर्ष, निवासी खैरपुरा गिरफ्तार
03 भावसिंह पिता नरसिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी खैरपुरा गिरफ्तार
04 मोतीलाल पिता नैनसिंह, उम्र 45 वर्ष, निवासी बीट जामनिया गिरफ्तार
सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नालछा निरीक्षक कैलाश बारिया, उनि जयपाल बिल्लौरे, सउनि मानसिंह खराड़ी, प्रधान आरक्षक रुपेश, आरक्षक गौरव एवं आरक्षक अखिलेश का विशेष योगदान रहा है।





