ad
best news portal development company in india

नवागत पुलिस अधीक्षक धार के निर्देशन में थाना गंधवानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

SHARE:


धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री


गंधवानी थाना पुलिस ने पानवा रोड पर हुई लूट का किया खुलासा।
घटना में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल फोन जप्त।

घटना का संक्षिप्त विवरण :- दिनांक 02.04.2026 को थाना गंधवानी क्षेत्र के काबरवा–पनवा घाटी मार्ग पर मालवीया बस कंडक्टर फरियादी राहुल पिता खड़कसिंह अचाले निवासी भैंसावाद के साथ अज्ञात आरोपियों द्वारा मोटर सायकल रोककर मारपीट करते हुए एक मोटर सायकल, ओप्पो मोबाइल फोन एवं 5000 नगदी लूट ली गई थी। घटना की सूचना पर थाना गंधवानी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के व्दारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधो की पतारसी एवं आरोपीयो की धरपकड हेतु निर्देश दिये गये इसी तारत्मय में अति. पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर एवं एस.डी.ओ.पी मनावर श्री ब्रजेश कुमार मालवीय के मार्गदर्शन में उक्त घटना के आरोपयो की धरपकड हेतु थाना प्रभारी गंधवानी प्रदीप खन्ना के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया मुखबिर सुचना पुलिस के व्दारा आरोपी भुरु उर्फ भेरला पिता रकसिंह वास्केल, जाति भील, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बोरडाबरा थाना गंधवानी जिला धार को गिरफ्तार किया गया जिसने अपने साक्षियो के साथ इस घटना को अजांम दिया एवं घटना में लूटा गया मोबाईल भी पुलिस को जप्त करवाया गया है । पुलिस के व्दारा आरोपी से सघन पुछताछ की जा रही है एवं क्षैत्र में अन्य घटनाओ के संबंध में भी पुछताछ की जाकर माननीय न्यायालय मनावर के समक्ष आरोपी को पेश किया जाकर 02 दिन का पुलिस रिमाण्ड लिया गया है।

उक्त कार्यवाही में सराहनीय कार्य थाना प्रभारी गंधवानी निरीक्षक प्रदीप खन्ना, उप निरीक्षक विनय परमार, उनि सुरजसिंह परमार, आरक्षक 1006 विक्रम, आरक्षक 852 विरेन्द्र, आरक्षक 395 दिलीप, आरक्षक 1092 सियाराम, आरक्षक 747 हतरसिंह एवं आरक्षक 651 माधु का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई