शेख़ नसीम ब्यूरो चीफ…
कोलकाता / पश्चिम-बंगाल के पहले भाजपा के मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त करने वाले सुवेंदु अधिकारी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली शपथ ग्रहण करने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झुककर नमन किया बंगाल के राज्यपाल आर-एन रवि ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई सुवेंदु अधिकारी ने बांग्ला में शपथ ग्रहण की इसके साथ ही राज्यपाल ने 5 विधायको को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जिनमे दिलीप घोष, निशिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया, अग्निमित्रा पाल, और क्षुदीराम टुडू ने शपथ ली। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और NDA समर्थित भाजपा के 20 मुख्यमंत्री उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।






