ad
best news portal development company in india

श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के हाथों फीता कटवाकर केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने रेलवे ओवरब्रिज का ट्रैफिक किया प्रारंभ

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री।

धारअंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रम सम्मान का अद्वितीय संदेश देते हुए धार–महू लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आज धार को गुणावाद से जोड़ने वाले कनेक्टिंग रेलवे ओवरब्रिज (ब्रिज क्रमांक 217) की पूर्ण हो चुकी एक शाखा पर ट्रैफिक का शुभारंभ कर इसे आमजन की सेवा में समर्पित किया।


इस विशेष अवसर पर मंत्री ने कार्यक्रम को श्रमिकों को समर्पित करते हुए निर्माण कार्य में लगे आदिवासी श्रमिक भाई-बहनों के हाथों फीता कटवाकर ट्रैफिक प्रारंभ करवाया। श्रमिक दिवस के दिन लिया गया यह निर्णय श्रम के सम्मान, भागीदारी और समर्पण को दर्शाने वाला प्रेरणादायी उदाहरण बना।


श्रीमती ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि श्रमिक राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव होते हैं और उनके परिश्रम से ही विकास के बड़े कार्य संभव हो पाते हैं। उन्होंने कहा कि यह रेलवे ओवरब्रिज क्षेत्र के यातायात को सुगम बनाने के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगा।


यह कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में हो रहे तीव्र विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से ही ऐसे जनहितकारी प्रकल्प समय पर पूर्ण हो रहे हैं और जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।


मंत्री ने इस दौरान श्रमिकों का सम्मान करते हुए उन्हें मिठाई खिलाई तथा उनके अथक परिश्रम की सराहना की। उन्होंने श्रमिक भाई-बहनों के हाथों श्रीफल अर्पित करवाकर उनके योगदान को विशेष रूप से सम्मानित किया और कहा कि श्रमिकों का सम्मान ही सच्चे अर्थों में श्रमिक दिवस की सार्थकता है।


श्रीमती ठाकुर ने कहा कि धार क्षेत्र में शीघ्र रेल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वे पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने संबंधित रेलवे अधिकारियों को शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं टिकाऊ सुविधा मिल सके।


इस अवसर पर धार विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, क्षेत्रीय ग्रामीणजन, बड़ी संख्या में श्रमिक साथी एवं रेलवे विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने इस अवसर को श्रमिक सम्मान के रूप में मनाते हुए इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
यह रेलवे ओवरब्रिज न केवल यातायात की समस्या को कम करेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के साथ श्रमिकों के सम्मान का भी प्रतीक बनकर उभरेगा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई