ad
best news portal development company in india

20 घंटों में 3 भव्य आयोजन- भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की संगठनात्मक क्षमता, समर्पण तथा विश्वसनीयता का अद्वितीय प्रमाण

SHARE:

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की मजबूती का जीवंत प्रतीक


धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण लोकतंत्र में पत्रकारिता सूचना का साधन मात्र नहीं, अपितु जन-चेतना का दीपक, सत्य की रक्षा का कवच तथा व्यवस्था के संतुलन का आधार है। जब इस पवित्र व्यवसाय के अधिकार, सम्मान और अस्तित्व पर निरंतर चुनौतियाँ आती हैं, तब एक सशक्त, संगठित और सक्रिय मंच की आवश्यकता अनिवार्य हो जाती है।
इसी आवश्यकता को विगत 12 वर्षों से अटूट समर्पण, निष्ठा और दूरदर्शिता के साथ पूरा कर रहा है (Association of Indian Journalist – AIJ)

20 घंटे, 3 आयोजन,
3 ऐतिहासिक स्थल,
संगठनात्मक शक्ति का अनुपम उदाहरण

केवल 20 घंटों की अल्पावधि में देश के तीन महत्वपूर्ण केंद्रों पर AIJ द्वारा आयोजित तीन भव्य, गरिमापूर्ण और उद्देश्यपूर्ण कार्यक्रम इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि AIJ कोई साधारण संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारिता आंदोलन का जीवंत स्वरूप है।

नई दिल्ली-राष्ट्र की राजधानी
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम ने पत्रकारों के अधिकार, गरिमा, स्वतंत्रता और सुरक्षा के प्रश्नों को मजबूती से उठाया। यह आयोजन मात्र संवाद का मंच नहीं बना, बल्कि नीति-निर्माण और दिशा-निर्धारण का केंद्र सिद्ध हुआ। ‘समाचार निर्देश’ ने भी इस संघर्ष को प्रमुखता दी, जिससे स्पष्ट होता है कि AIJ पत्रकारों की आवाज को राष्ट्र की राजधानी तक प्रभावी ढंग से पहुँचा रहा है।
आज के पत्रकारों को भारतीय पत्रकारिता के मूल्यों और इतिहास को समझना अनिवार्य-सरदार चरणजीत सिंह

भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) दिल्ली प्रदत को एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समारोह का आयोजन राजधानी दिल्ली के टैगोर गार्डन स्थित रुस्तम-ए-हिन्द मीडिया हाउस में किया गया।
इस आयोजन की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अवध नारायण पत्रकार ने की, जिसमें देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों, संपादकों और मीडिया प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार सर्व श्री रमेश चंद्र द्विवेदी, सुशील खना, रुस्तम-ए-हिन्द के संपादक सरदार चरणजीत सिंह, प्रमोद कुमार चौहान, सुमित भोजगी, रजनीश कुमार, रवि समानियाँ, अनिल कुमार शर्मा, बरुण कथूरिया, आर. के. राठौर, सत्य प्रकाश सक्सेना, महेंद्र सिंह विदर्दी, वंदना शर्मा, पंकज भट्टी, लक्ष्मी वर्मा, सोनम ठाकुर, सौरभ गुप्ता, ऋाभ सहित अनेक पत्रकारों ने सहभागिता की।

उज्जैन (मध्यप्रदेश) – धर्म और संस्कृति की नगरी

25 अप्रैल 2026 को होटल महाराजा पैलेस, उज्जैन में “Outstanding Officers’ Awards Festival – 2026” का भव्य आयोजन हुआ।
AIJ के सम्मानित अधिकारियों ने उन तीन संभाग भोपाल, उज्जैन, इंदौर के विशेष कोर ग्रुप के पदाधिकारियों को सम्मानित किया जिन्होंने निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के उच्चतम मूल्यों को जीवंत रखा। श्री विक्रम सेन (राष्ट्रीय अध्यक्ष, AIJ) के अध्यक्षीय संचालन में चीफ गेस्ट श्री गोपी आसवानी, इवेंट चेयर मैन गजेन्द्र जी माहेश्वरी, कार्यक्रम उद्घाटन कर्ता श्री संदीप जैन तथा विशेष अतिथि एआईजे प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश साहू की गरिमामयी उपस्थिति में यह कार्यक्रम पत्रकारिता के सम्मान, प्रेरणा और गौरव का महोत्सव बन गया। यह आयोजन श्री किशोर दग्धी, श्री धवन माहेश्वरी, श्री भारत आंजना, श्री निर्मल सोलंकी, श्री सूरज गौड़ का इस आयोजन में विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर त्रिनेत्र और इंदौर फर्स्ट दो न्यूज पेपर का भी शुभारंभ हुआ।

मंडला (मध्यप्रदेश) जनजातीय गौरव की पावन भूमि

26 अप्रैल 2026 को आर.डी. कॉलेज, बड़ी खेरी, मंडला में “प्रतिभा सम्मान समारोह – 2026” का आयोजन हुआ। AIJ मंडला जिला इकाई द्वारा स्थानीय प्रतिभाओं, पत्रकार साथियों तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सुश्री संपत्तियां जी उइके की गरिमामय उपस्थित थी। यह समारोह AIJ की जमीनी स्तर तक पहुँच और सामाजिक संवेदनशीलता का सुंदर प्रतीक सिद्ध हुआ। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मुकेश श्रीवास्तव, ऊर्जावान जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद भाई धनगर साहब, श्री शैलेंद्र भाई, श्री संकट मोचक जी सहित अनेक साथियों का बेहतरीन सहयोग रहा

AIJ: एक संगठन नहीं, राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक

आज AIJ मात्र एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारिता के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का राष्ट्रीय अभियान बन चुका है। इसके आँकड़े मात्र संख्या नहीं, अपितु विश्वसनीयता, स्नेह और समर्पण की गाथा हैं:

22 राज्यों में सक्रिय उपस्थिति* 600 से अधिक जिलों में मजबूत संगठनात्मक ढाँचा* सैकड़ों सफल आयोजन
हजारों पत्रकारों का अटूट विश्वास और सहभागिता*

जब पत्रकारिता संकट में हो, AIJ संकल्प बनकर खड़ा होता है

वर्तमान परिदृश्य में जब पत्रकारों पर दबाव, दमन और असुरक्षा के बादल मँडराते हैं, तब AIJ अग्रिम पंक्ति में खड़ा होकर उनके अधिकारों की रक्षा करता है, सम्मान की स्थापना करता है और उनके अस्तित्व की लड़ाई में पूर्ण समर्थन प्रदान करता है। यह संघर्ष केवल शब्दों का नहीं, बल्कि सशक्त कार्रवाई का है।

नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का अथक समर्पण: सफलता का असली आधार

इन तीनों ऐतिहासिक आयोजनों की सफलता के पीछे केवल योजना नहीं, बल्कि AIJ के राष्ट्रीय नेतृत्व की दूरदर्शिता, प्रदेश एवं जिला इकाइयों की तत्परता तथा प्रत्येक पत्रकार साथी का निष्ठापूर्ण सहयोग है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन के कुशल नेतृत्व में हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने दिन-रात एक कर दिया। यही सामूहिक समर्पण 20 घंटों में तीन भव्य आयोजनों को संभव बना सका।

समापन: यह शुरुआत है, मंजिल नहीं

भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि “जब उद्देश्य स्पष्ट हो, नियत शुद्ध हो और संगठन मजबूत हो, तो समय और दूरी कोई बाधा नहीं बन सकते।”

20 घंटों में तीन भव्य आयोजन कोई साधारण उपलब्धि नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली संदेश हैं।

AIJ पत्रकारिता के सम्मान, अधिकार और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर, अटूट और ऊर्जावान प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

जय हिंद। जय AIJ
एआईजे– एक परिवार, एक संकल्प, एक आंदोलन, एक मिशन।

एआईजे संगठन को गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो। भला हो जिसमें पत्रकार साथियों का, वो काम तुम किए चलो।।

श्री विक्रम सेन
राष्ट्रीय अध्यक्ष

श्री संदीप जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा इकाई)

श्री गजेन्द्र माहेश्वरी
राष्ट्रीय समन्वयक

श्री कल्याण जैन
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मप्र प्रभारी
श्री राकेश साहू
प्रदेश अध्यक्ष
श्री धवन माहेश्वरी
प्रदेश अध्यक्ष (युवा इकाइ

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई