ad
best news portal development company in india

विश्व मलेरिया दिवस का अत्यंत प्रभावी एवं गरिमामय आयोजन संपन्न किया गया।

SHARE:

देवास टोंक खुर्द से इस्लाम पटेल

आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 को
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. माया कल्याणी के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द पर विश्व मलेरिया दिवस का अत्यंत प्रभावी एवं गरिमामय आयोजन संपन्न किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर रवि नागर,मलेरिया निरीक्षक श्री रामअवतार गोड, बी.ई.ई. गोवर्धन सिंह पारसनिया, बी पी एम. बीसीएम, सेक्टर सुपरवाइजर.MPW/ANM, आशा कार्यकर्त्ता, स्वास्थ्य कर्मचारी,तथा आम जन सक्रिय सहभागिता के साथ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मलेरिया निरीक्षक द्वारा मलेरिया उन्मूलन हेतु शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जन-जागरूकता, कार्यक्रम पर विस्तार पूर्वक बताया गया। बीईई द्वारा मलेरिया एवं डेंगू तथा चिकनगुनिया से सतर्क रहने तथा आमजन को जागरूक करने हेतु शपथ दिलाई गई। बुखार रोगी की समय पर जांच एवं उपचार, करने पर बताया गया तथा मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के संबंध में विस्तृत पूर्व बताया। साथ ही क्षेत्र में प्रभावी सर्विलांस, स्रोत नियंत्रण एवं समुदाय आधारित गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *