ad
best news portal development company in india

भाई- बहन ने किया माता – पिता का नाम रोशन

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री


कुक्षी – जेईई मेन्स की परीक्षा को क्लियर करना हर विद्यार्थी का सपना होता है उस सपने की उड़ान को हकीकत में तब्दील कर लेना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है । इस सपने को साकार किया दो सगे भाई बहनों ने । दोनों होनहारों ने अपनी माता चंदावती काग व पिता संजय काग चौधरी कुक्षी के साथ परिवार , सिर्वी समाज तथा शिक्षकों को श्रेय दिया ।
जेईई मेंस में सोनिया संजय – चंदावती काग ने ऑल इंडिया रैंक 14076 के साथ पिछड़ा वर्ग में 3627 वीं रैंक प्राप्त की वहीं उनके भाई सागर संजय – चंदावती काग ने ऑल इंडिया रैंक 14092 के साथ पिछड़ा वर्ग में 3536 वीं रैंक प्राप्त कर परिवार, समाज व शिक्षकों का नाम रोशन किया । शुभचिंतकों ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना व बधाई दी ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *