ad
best news portal development company in india

नारी ने अब स्वयं निर्णय लेने का सामर्थ्य प्राप्त कर लिया है – शारदा भावसार

SHARE:

चार दिवारी से बाहर निकलकर भी कार्य करने की क्षमता को नारी ने सिद्ध किया है – पार्षद


धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

कुक्षी – आज की नारी निजी स्वतंत्रता के साथ स्वयं के निर्णय लेने में समर्थ हो चुकी है । नारी ने अपने घरेलू दायित्वों के साथ बाहरी वातावरण से बेहतर तालमेल बिठाकर स्वयं की पहचान कायम की है । उक्त विचार नारी शक्ति वंदन अन्तर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी में आयोजित व्याख्यान में प्रमुख वक्ता समाजसेवी सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीमती शारदा भावसार ने व्यक्त किए । इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद श्रीमती दुर्गाबाई देवाराम पाटीदार ने कहा कि नारी घर की चार दिवारी से बाहर निकलकर संसद तक में प्रवेश करने में सक्षम हुई है ।
नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में अतिथियों के साथ संस्था की सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्रा तपस्या आनंदीलाल पवार व उनकी माताजी श्रीमती बबीता पवार , संस्था की श्रमशील नारी शक्ति की प्रतीक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीमती वेस्तीबाई चौहान , श्रीमती श्रीमती सायरीबाई डावर व श्रीमती कविता जमरा का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था की गृहविज्ञान संकाय की उच्च माध्यमिक शिक्षक श्रीमती अनिता एस्के का गृहविज्ञान संकाय की छात्रा दीपिकाबेन अलावा के जिला प्रावीण्य सूची में आने पर सम्मान किया गया । नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में कु.परी चौहान , कु.नंदिनी निहाले कु. साक्षी भाभर द्वारा नारी केन्द्रित चित्र बनाने पर छात्राओं को सम्मानित किया गया ।


संस्था प्रभारी श्रीमती कविता मुकाती ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला । अनिता एस्के , पिंकी यादव , शदुर्गा जामोद , सुशीला गाडरिया , केशर देवड़ा , सरोज देसाई , प्रेमलता गुप्ता , फातेमा सैफी , आशा वर्मा, राजनंदिनी राठौड़ आदि ने पुष्पहारों व उपहार भेंट कर किया। संचालन मनोज साधु ने तथा आभार आशा काग ने व्यक्त किया ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *