खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन। बैंक व एटीएम के पास घूमने वाले संदिग्ध व्यक्ति व सक्रिय गैंग के सदस्यों से सचेत रहने के लिए आमजन, बैंक के स्टाफ एवं सिक्युरिटी गार्डों को निर्देशित किया,
त्योहारों के समय सक्रिय हो जाते है पारदी, सांसी, ईरानी,कंजर आदि गैंग के सदस्य,
व्यापारी व किसानों के द्वारा बैंक से नगद राशि निकालने के बाद पीछा कर उनका ध्यान भटका कर चोरी कर ले जाते है ये सक्रिय गैंग के सदस्य,
बैंक के सिक्युरिटी गार्डों को भी इस प्रकार के संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने, बिना काम के बैंक में घूमने वाले संदिग्धों की सूचना पुलिस को देने के लिए बताया गया,
सीसीटीव्ही कैमरा लगाने व बंद सीसीटीव्ही कैमरों को चालू करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
विगत दिनों में सिंगरोली जिले में हुई बैंक लूट की घटना को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिले के समस्त एसडीओपी व थाना प्रभारियों को बैंक परिसर एवं ATM की सुरक्षा व्यवस्था की जांच व चेक करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
इसी क्रम में जिला खरगोन के समस्त थानों पर बैंक परिसर ATM एवं सराफा दुकानों को चेक किया गया एवं बैंक के स्टाफ से चर्चा की गई है । इस चेकिंग के दौरान पुलिस टीम के द्वारा बैंक परिसर एवं ATM के सीसीटीव्ही कैमरों को चेक कर बैंक व एटीएम के आस पास घूमने वाले संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखने हेतु बताया गया । पूर्व में हुई घटनाओं में आम जन को नगदी निकासी व उसे लाने ले जाने में विशेष सावधानी व सतर्कता रखने की समझाईश भी दी गई । पुलिस के द्वारा बाजारों मे इस समय लगातार पेट्रोलिंग, संध्याकालीन भ्रमण, फ्लैग मार्च/एरिया डॉमिनेशन आदि की कार्यवाही भी लगातार की जा रही है ।





