ad
best news portal development company in india

कन्याशाला की बेटियों का 12 वीं का परीक्षा परिणाम 87.14 प्रतिशत तो 10 वीं का 77.55 प्रतिशत रहा

SHARE:

दीपिका अलावा ने जिला मेरिट में नाम दर्ज करवा कर गौरव बढ़ाया

10 वीं की तपस्या पवार ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था व परिवार का नाम रोशन किया

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

कुक्षी – शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी का कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम 87 प्रतिशत तथा 10 वीं का परीक्षा परिणाम 77 प्रतिशत रहा । संस्था प्राचार्य राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि संस्था की छात्रा दीपिकाबेन पूनमसिंह अलावा गृहविज्ञान संकाय की धार जिला प्रवीण्य सूची में 87.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान पर रही ।

संस्था के परीक्षा प्रभारी बी एल गेहलोत व लक्ष्मणसिंह जामोद ने बताया कि 12 वीं कला संकाय में माही मुकेश गुप्ता 86.8 प्रतिशत , जीवविज्ञान संकाय में राजनंदिनी भगवान सोलंकी 86.6 प्रतिशत , गणित संकाय में जीविका राजेश मालवीया 84 प्रतिशत , वाणिज्य संकाय में हेमलता चुन्नीलाल बृजवासी 86.4 प्रतिशत , गृहविज्ञान संकाय में दीपिकाबेन पूनमसिंह अलावा 87.2 प्रतिशत व कृषि संकाय में बंटी राधेश्याम अवास्या 81.4 प्रतिशत अंकों के साथ संस्था में सर्वश्रेष्ठ रही । कक्षा 10 वीं में तपस्या आनंदीलाल पवार ( सेन ) 95.6 प्रतिशत अंक के साथ संस्था में सर्वोच्च स्थान पर रही। संस्था प्रभारी नरेन्द्र कुमार सिर्वी , कविता मुकाती , पन्नालाल बर्फा , मनोज साधु , दिनेश डावर , अनिता एस्के , राधा अलावा , वीरूसिंह भिड़े , मोहनसिंह भिड़े , दीपक मालवीया, सरोज डावर सहित शाला के स्टॉफ द्वारा छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । कक्षा 12 वीं कला संकाय का परीक्षा परिणाम 93.75 प्रतिशत , जीवविज्ञान संकाय का 81 प्रतिशत , गणित संकाय का शत- प्रतिशत , वाणिज्य संकाय का 94.4 प्रतिशत , गृहविज्ञान संकाय का 70.3 प्रतिशत तथा कृषि संकाय का 87.5 प्रतिशत रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *