देवास टोंक खुर्द इस्लाम पटेल
आज नगर टोंक खुर्द में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर नगर टोंक खुर्द में भीमराव अंबेडकर की याद में विशाल जुलूस निकाला गया जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्र एवं नगर के वरिष्ठ गण उपस्थित हुए जुलूस का प्रारंभ तहसील चौराहे एवं शक्ति माता चौराहा भगत सिंह चौराहा रावला चौक सदर बाजार से होते हुए फ्री गंज चौराहा पर समाप्त हुआ।
जिसमें उपस्थित हुए बहादुर सिंह धनगर बताया कि आज हमारे बाबा साहब ने जो संविधान लिखा था उसे संविधान का सम्मान करते हैं और बाबा साहब की हमें हमेशा कमी महसूस होती है कि आज नवरत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर इस देश के लिए तन मन धन उन्होंने समर्पण किया और इस देश के लिए आखरी दम तक लड़ते रहे और आज हम भी उनके जैसे कार्य नहीं कर सकते लेकिन उनके जैसे कार्य करने की कोशिश करते रहेंगे आज यहां जुलूस देखकर लग रहा है कि बाबा साहब आज भी हमारे बीच में है।






