धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी – बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक अद्वितीय व्यक्तित्व थे उनका की सानी नहीं था ।
उक्त विचार संस्था प्रभारी नरेन्द्र कुमार सिर्वी ने रखे । बाबा साहेब जयंती शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी में आयोजित की गई । उद्बोधन में बी एल गहलोत, कविता मुकाती जगदीश गुप्ता पन्नालाल बरफा व अनिल पांडे ने दिया।
नितेश गोयल ने संचालन किया। आभार दिनेश डावर ने माना । संस्था का स्टॉफ मौजूद रहा । इसके पूर्व 8 अप्रैल से 14 अप्रैल के मध्य रंगोली , चित्रकला , निबंध व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई । जिसमें मनोज साधु , सुनिता बघेल , दुर्गा जामोद , वर्षा साधु , निशा सिर्वी , पिंकी डावर , पिंकी राणे , अब्दुलवहाब खत्री आदि का योगदान रहा ।






