ad
best news portal development company in india

कलेक्टर ने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिटोल का निरीक्षण, अप्रैल माह में शिफ्टिंग के निर्देश

SHARE:

कलेक्टर नेहा मीना ने पिटोल स्थित नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नवीन भवन में अब तक स्वास्थ्य केन्द्र शिफ्ट न किए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अप्रैल माह के भीतर स्वास्थ्य केन्द्र को पूर्ण रूप से नए भवन में स्थानांतरित किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री, पीआईयू को निर्देशित किया कि भवन में शेष कार्य, जैसे पार्टिशन एवं अन्य आवश्यक निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किए जाएं तथा इसी माह भवन का हैंडओवर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एप्रोच रोड की स्वीकृति प्राप्त होने तक स्थानीय स्तर पर लेवलिंग एवं रोलिंग का कार्य कराया जाए, जिससे स्वास्थ्य केन्द्र की शिफ्टिंग में किसी प्रकार की बाधा न आए।

साथ ही कलेक्टर ने निर्देश दिए कि रिवाइज्ड एस्टीमेट में गार्ड रूम एवं बायो-मेडिकल वेस्ट रूम के प्रस्ताव भी शामिल किए जाएं। स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देशित किया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शिफ्टिंग सुनिश्चित की जाए, जिससे नवनिर्मित भवन का समुचित उपयोग हो सके।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई