भोपाल / मध्यप्रदेश से राज्यसभा की 3 सीटें खाली होने वाली है जिसमे से भाजपा के पास 2 सीटें और कांग्रेस के पास 1 सीट जाना तय है कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने साफ ऐलान कर दिया है की अब वो राज्यसभा नही जाएंगे लेकिन उन्होंने अपने खास समर्थक मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का नाम आगे कर दिया है। जो ब्राह्मण समाज से आते है दलित कोटे से पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मोर्चा संभाला हुआ है जबकी हाई-कमान की पसंद मीनाक्षी नटराजन है कांग्रेस दलित, ST-SC आदिवासी, ब्राह्मण को समय-समय पर राज्यसभा भेजती रही है लेकिन मुस्लिम समाज की हमेशा अनदेखी करती रही है।
कांग्रेस के किसी भी वरिष्ठ नेता ने अल्पसंख्यक कोटे से किसी का नाम नही भेजा है हालाँकि मध्यप्रदेश से कई मुस्लिम नेता राज्यसभा के लिए अपनी दावेदारी जता रहे है पिछले 35 साल में कांग्रेस ने किसी मुस्लिम नेता को राज्यसभा में नही भेजा है ये बड़े शर्म और अफसोस की बात है कांग्रेस कभी भी मुस्लिमो के मुद्दे पर ना सड़को पर उतरती है ना धरना-प्रदर्शन करती है।
और ना भाजपा सरकार को घेरती है और मुस्लिमो को टिकट भी ना के बराबर देती है कांग्रेस सिर्फ मुस्लिमो से वोट लेने की राजनीति करती है क्या मुस्लिम वोट कांग्रेस की बपौती है या मुस्लिम वोटों पर कांग्रेस ने कब्ज़ा कर लिया है अगर कांग्रेस मुस्लिम वोट लेती है तो बदले में संसद के लिए राज्यसभा के लिए और विधानसभा के लिए जनप्रतिनिधि भी भेजे इस समय मध्यप्रदेश के मुस्लिम नेता और मुस्लिम जनता माँग कर रही है अबकी बार राज्यसभा के लिए कांग्रेस किसी मुस्लिम को राज्यसभा भेजे।





