मांगीलाल वर्मा
नानपुर _धर्म गुरुओं का पदार्पण जहाँ कही होता हो उस जगह मे मंगल हो जाता है!समस्त पर्यावरण के साथ वायुमंडल शुद्ध हो जाता है! ईर्ष्या, द्वेष, विरोध, कटुता जैसे दूषित विकार स्वत शांत हो जाते है!नानपुर की धरती पर पहली बार दाऊदी बोहरा समाज के अगाध श्रद्धा के केंद्र 53-वे धर्मगुरु डॉ.सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहेब दिनांक-05, अप्रैल रविवार को ग्राम नानपुर में पधार रहे है !
सैयदना साहेब का आगमन बोहरा समाज के साथ साथ अन्य समाज के लिए भी गौरन्वित महसूस करने का क्षण होगा!
लगभग पूरे नानपुर को दुल्हन की तरह सजाने में समाज तन, मन और धन से सहयोग में जुटा है..!!
साथ ही दाऊदी बोहरा हाल (मरकज) के सामने विशाल पांडाल बनाया गया है जहां से सभी बोहरा अनुयायि धर्मगुरु साहेब के दीदार का लाभ ले सकेंगे! जिसमे किसी भी प्रकार की गुरु भक्त को कोई परेशानी का समना न करना पड़े..!समाज के मेहमानों के लिए बड़ा डोम तैयार किया गया है, जहाँ से गुरु का दीदार कर प्रवचन का लाभ ले सकेंगे!
बस इसी लालसा के साथ बच्चे, जवान, बुड़े, महिलाए आदि इस कार्य में एक जुट होकर जुड़ गये है की कब अपने रहबर आका मौला के पाक कदम नानपुर कि सरजमीं पर पड़े और उसे पाक कर दे!
सैयदना साहेब अपने अल्प प्रवास के दौरान समाजजनों के घरों में क़दम करेंगे और ज़ियाफ़त का शरफ देंगे, वरिष्ठ समाजसेवी मु.कैजारभाई दाऊदी एवं पत्रकार मु.शफ़क़त दाऊदी के नवनिर्मित घर पर दोपहर का विश्राम करेंगे!
इस आयोजन में सभी धर्मावलंबियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है..!समाज के हुजेफा राज ने बताया की बाहर से आने वाले समाज जन के लिए पार्किंग व्यवस्था थाना ग्राउंड व हाई स्कूल ग्राउंड की मे की गई है!
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत परिवार के सरपंच सकरी समरथ मौर्य,उपसरपंच, पंच,के साथ राजस्व अमले के तहसीलदार मामुन खान ने भी बैठक कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया!डॉ सैयदाना सा के स्वागत को लेकर नगर के वाणी समाज, राठौड़ समाज, माली समाज, ब्राह्मण समाज, प्रजापत समाज, आदिवासी समाज सहित पत्रकारगण ,एवम अनेक धार्मिक व व्यापारिक संगठनों द्वारा स्वागत द्वार बनाए जा रहे है!नगर सहित ग्रामीणों का भरपुर साथ मिल रहा है!
समाजजनों ने कार्यक्रम को सफ़ल बनाने की सभी से विनती की है !





