ad
best news portal development company in india

भीषण गर्मी में करुणा की मिसाल

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरों इक़बाल खत्री

मनोविज्ञान विद्यार्थियों की अनोखी पहल “पक्षियों के लिए दाना पानी”
संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश

खरगोन । भीषण गर्मी के दौर में जीव जंतुओं के प्रति संवेदना और मानवीय सरोकारों की एक प्रेरणादायक मिसाल प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, खरगोन में देखने को मिली। कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों द्वारा “पक्षियों के लिए दाना पानी” अभियान चलाकर पक्षियों को राहत पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया गया।


अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने स्वयं रंग-बिरंगे मिट्टी के पात्र तैयार किए तथा उन्हें पानी और दाने से भरकर महाविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर रखा। इस पहल का उद्देश्य तेज गर्मी में प्यास और भूख से जूझ रहे पक्षियों को सहारा देना था।
विद्यार्थियों ने बताया कि जैसे इंसान गर्मी में परेशान होता है, वैसे ही पक्षियों को भी पानी और भोजन की आवश्यकता होती है। हमारी छोटी-सी पहल भी कई पक्षियों के जीवन की रक्षा कर सकती है। यह अभियान इस बात का प्रतीक है कि मनोविज्ञान केवल शैक्षणिक विषय नहीं, बल्कि हर जीव के प्रति सहानुभूति और जिम्मेदारी का भाव विकसित करने का माध्यम भी है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.एस. चौहान ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल अत्यंत प्रेरणादायक है और समाज में संवेदनशीलता व पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।
इस अवसर पर डॉ. प्रियंका दुबे ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाली पीढ़ी को दया, सहानुभूति और जिम्मेदारी का संदेश देता है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *