देवास टोंक खुर्द इस्लाम पटेल
पीपलरावा : नगर के शासकीय महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के द्वारा आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विज्ञान एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के महत्व पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य अमानत हुसैन के द्वारा विशेष व्याख्यान दिया गया।

भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के द्वारा इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए भारतीय सनातन ज्ञान एवं परंपरा से संबंधित ऋषियों, वैज्ञानिकों एवं मनीषियों के शोध एवं अनुसंधान से संबंधित प्रश्न मंच का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न अवसरों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एल एस अटेरिया ने की। कार्यक्रम का संचालन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के संयोजक एवं प्रभारी डॉ. धर्मेन्द्र पाटनी ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।





