ad
best news portal development company in india

विद्यार्थियों को स्वावलम्बी बनाने की विधा है, स्काउट- डा. नितिन पाटीदार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

लार्ड बेडेन पॉवेल के जन्मदिन को विचार दिवस के रूप में मनाया गया।

कुक्षी – स्काउट विद्यार्थी जीवन को न केवल जागरूक बनाये रखता है अपितु उनमें आत्मनिर्भरता व स्वावलम्बन के गुणों का विकास भी करता है । स्काउट के जनक लार्ड बेडेन पॉवेल के जन्मदिन 22 फरवरी को आयोजित विचार दिवस पर उक्त विचार बी एम ओ डा.नितिन पाटीदार ने मुख्य अतिथि के रूप में जमुना देवी हायर सेकेण्डरी स्कूल सिलकुआ में व्यक्त किए। ।
इस अवसर संबोधित करते हुए परामर्श दाता एंव वरिष्ठ पत्रकार पं.मनोहर मंडलोई ने कहा कि स्काउट विद्यार्थी जीवन को गतिशीलता प्रदान करता है उनमें स्फूर्ति भरता है तथा मितव्ययतीता की भावना का विकास करता है । विशेष अतिथि एवं परामर्शदाता डा. निर्मल कुमार पाटीदार ने कहा कि अनुशासन की नवीन पीढ़ी को गढ़ने की स्काउट गाइड एक सर्वोत्तम प्रारम्भिक विधा है । विशेष अतिथि अलिराजपुर जिले से पधारेस्काउट जिला सचिव बद्रीलाल भटोद्रा ने कहा कि स्काउट हर परिस्थिति में सेवा के लिए तैयार रहता है।कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला मुख्यालय आयुक्त स्काउट भूपेन्द्र वर्मा ने कहा कि जब विद्यार्थी स्काउट – गाइड की अनुशासित विधा से सम्बध्द होता है तो उसमें सद्गुणों का विकास स्वाभाविक रूप से होने लगता है ।आज अनुशासित व आदर्श नागरिकों की आवश्यकता है इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्काउट-गाइड दृढ़ संकल्पित होकर भावी पीढ़ी को गढ़ने में जुटा है । श्री वर्मा ने स्काउट का इतिहास, उसके कार्य, नियम आदि के बारे में विस्तार से बताया। संस्था प्राचार्य शबाना कुरेशी ने स्वागत उद्बोधन दिया
कार्यक्रम में मुनमुन गाडरिया,रूपाली भावसार, ईशिका राय, नोसिन खान ,मोहसिन अगवान, पी टी आई दिनेश कनेश ,छात्रावास अधीक्षक सिलदार वास्केल सहित विद्यालय स्टाफ ,छात्रगण आदि उपस्थित रहे। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख की द्वीप प्रज्वलन कर पूजन अर्चन किया, लार्ड वेडन पॉवेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। श्री वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया, तथा असहद कुरेशी ने आभार व्यक्त किया ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई