बिलाल खत्री
आलीराजपुर राज्य कर्मचारी संघ, प्रांतीय शिक्षक संघ एवं ओपीएस संगठन की संयुक्त बैठक रविवार को राज्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष राजेश आर वाघेला के नेतृत्व मे सुरेंद्र उद्यान में रखी गई बैठक में मुख्य रूप से क्रमोन्नती आदेश, क्रमोन्नती निर्धारण, क्रमोन्नती एरियर, डीए एरियर, ई अटेंडेंस नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, ओपीएस,आदि मुद्दों पर चर्चा की गई जिस पर उपस्थित कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने अपने अपने विचार रखे, बैठक को संबोधित करते हुए ओपीएस जिलाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह चौहान ओर अंजिश वाघेला ने क्रमोन्नती आदेश ओर क्रमोन्नती निर्धारण मे हो रहे विलंब से शिक्षकों को हो रही परेशानी एवं हानी पर बात रखी,राज्य कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष शंकर हरवाल ने कट्ठीवाड़ा की समस्याओं से अवगत कराते हुए कर्मचारियों को एरियर नहीं मिलने की बात कही, राज्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष वेलकु किराड़ एवं संगठन मंत्री गुलसिह सोलंकी ने कर्मचारियों से एकजुट होने की अपील की ,प्रांतीय शिक्षक संघ महिला ईकाइ जिलाध्यक्ष अध्यक्ष विद्या बनडोर व मीडिया प्रभारी सुनीता जाटव ने ई अटेंडेंस मे आ रही समस्या को रखा, बैठक को संबोधित करते हुए वाघेला ने कहा जब भी शिक्षक क्रमोन्नती आदेश ओर क्रमोन्नती निर्धारण के सम्बन्ध मे खंड स्तरीय व ब्लाक स्तरीय कार्यालय मे पूछता तो कर्मचारी एक ही जवाब देते है इंदौर उपायुक्त कार्यालय एवं लेख एवं कोष कार्यालय से काम पेंडिंग है ,की बात कह कर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लेते इससे यह स्पष्ट होता है वरिष्ठ कार्यालय ही अपनी जिम्मेदारियां को समय से पूर्ण नहीं कर रहा तो कनिष्ठ कार्यालय की क्या स्थिति होगी अधिकारियों को चाहिए कि शिक्षकों की समस्याओं का समय पर समाधान करें ताकि वे बिना किसी मानसिक परेशानी से अध्यापन कार्य करा सके, 25 फ़रवरी को राज्य स्तरीय आव्हान पर राज्य कर्मचारी संघ जिला स्तरीय व प्रदेश स्तरीय मांग को लेकर समस्त जिलों मे ज्ञापन सौंपेगा l इस अवसर पर ललिता बारेला, प्रमिला कनेश, एल एन राठौर, नजरू ओहरिया,दीपक गोर, जितेंद्र किराड़, जगदीश डागी,चंद्रसिंह चौहान, संदीप राठौर, विजय गोयल, राजेश मौर्य, शिवराज भयड़िया, अनेरसीह किराड़, ख़ुमसिह सोलंकी, राजेश राठौर, विजय भिंडे सहित अन्य उपस्थित थे l





