देवास टोंक खुर्द इस्लाम पटेल
टोंक खुर्द।शिवपुरी में गत दिनों हुई अधिवक्ता संजय सक्सेना की हत्या के विरोध में स्टेट बार कौंसिल जबलपुर के आव्हान पर टोंक खुर्द अभिभाषक संघ के सदस्यों ने दिनाँक 16/2/2026 सोमवार को न्यायालयीन कार्य से विरत रह कर प्रतिवाद दिवस मनाया और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी टोंक खुर्द संजीव सक्सेना को ज्ञापन देकर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने तथा शिवपुरी में अधिवक्ता की हत्या के आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने की माँग की।
इस अवसर पर गोविंद सिंह पटेल, दिलीप सिंह पंवार,सौदान सिंह ठाकुर,मुश्ताक अहमद सिद्दीकी,सुमेर सिंह यादव,पदम सिंह उदाना,श्याम गालोदिया, संतोष जाट,अंतर सिंह खरवाडिया,शशिकांत शर्मा,जगदीश लाठिया, भंडारी,विनय श्रीवास्तव,सतीश पटेल,दीपक वर्मा,दीपेश व्यास,अजय बामनिया,शाहरुख पटेल,विष्णु गालोदिया,गौतम गालोदिया,विनय गोस्वामी, करण भाटी,राकेश गोदेन,विनीता शर्मा,तनिष्का प्रजापति, रानू जाट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे।





