धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्र
पुलिस चौकी निसरपुर थाना कुक्षी द्वारा एल्युमिनियम के विद्दुत तार चोरी करने वाले फरार आरोपी को मुकेश पिता शेरसिंह उर्फ शेरिया कटारा जाति भील उम्र 32 साल निवासी ग्राम काकड़दा थाना धऱमपुरी जिला धार को किया गिरफ्तार व घटना मे प्रयुक्त एक हीरो कम्पनी की मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 11 ZM 4252 किमती करीबन 80000 रुपये की जप्त । पुछताछ में फरार आरोपी द्वारा थाना मनावर के 05 अपराध ,चौकी सिंघाना, चौकी उमबन ,चौकी बाकानेर ,थाना धरमपुरी के 05 अपराध में, थाना धमनोद के 01 अपराध,थाना सागौर के 01 अपराध , थाना महेश्वर जिला खरगोन के 01 अपराध,तिरला के 01 अपराध मे ,कुल 15 अपराधो मे बिजली के शासकिय तार अपने साथीगण रहेश मोहरे, विशाल पिता पेमा मेहडा,संजय पिता अमरसिंह,अविनाश के साथ मिलकर चोरी करना बताया ।
थाना- कुक्षी पुलिस चौकी निसरपुर जिला धार
अप.क्र. 526/2025 धारा 303(2),317(2),112 बीएनएस एवं 3(2)(क) लोक सम्पति नुकसान निवारण अधि.1984 एवं 136 विद्दुत अधि.
गिरफ्तार फरार आऱोपी – मुकेश पिता शेरसिंह उर्फ शेरिया कटारा जाति भील उम्र 32 साल निवासी ग्राम काकड़दा थाना धऱमपुरी जिला धार जप्त मश्रुका- 1. एक हीरो कम्पनी की मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 11 ZM 4252 किमती करीबन 80000 रुपये ।
विवरण
दिनांक 11.10.2025 को कनिष्ठ यंत्री चिखल्दा भारत निहरता पिता देवराम निहरता द्वारा रिपोर्ट किया कि दिनांक 10.11.2025 को शाम करीबन 6.00 बजे मैने व मेरे लाईन मेन कमल कन्नोज के द्वारा बैडवालिया तरफ लाईन चेक करने पर तार पोलो पर थे दिनांक 11.11.2025 को सुबह करीबन 8.00 बजे जाकर देखा तो बैडवालिया मसानिया रोड लक्ष्मण दिनेश पाटीदार कन्हेयालाल झापडिया के खेत के पास गुजर रही 11 केव्ही लिंगवा फिडर के फैस के 08 गाले के तार नहीं थे तथा ग्राम बैडवालिया में 25 केव्ही रफीक वाले ट्रान्सफार्मर के पास जाकर देखा तो 11 केव्ही लिंगवा सिचाई के 06 गाले के तार नहीं थे एसे कुल 03 किमी एल्युमिनीयम के पुराने इस्तेमाली तार जिससे सिचाई हेतु विद्युत सप्लाय कि जाति थी वह नहीं थे जो फरियादी जेई कि रिपोर्ट पर थाना कुक्षी में अपराध क्रमांक 526/2025 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, चुकि सिंचाई का समय होने से विद्दुत प्रदाय बंद होने से किसान काफी आक्रोशित हो रहे थे ।
किसानो का मामला होने से उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव एवं चौकी प्रभारी उनि रवि वास्के को सिंचाई हेतु सप्लाई विद्युत तार (एल्युमिनीयम) के आरोपी की तलाश हेतु निर्देशित किया ।
उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी सुनिल गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक राजेश यादव एवं चौकी प्रभारी उनि रवि वास्के द्वारा पुलिस टीम का गठन कर चोरी गई विद्युत तार ( एल्युमिनीयम) मे आरोपीगणो की तलाश प्रारम्भ कि गई ।
थाना कुक्षी पुलिस चौकी निसरपुर टीम द्वारा संदेही अविनाश उर्फ छोटु गोयल जाति बलाई निवासी ग्राम कालीबावडी को पुछताछ हेतु चौकी निसरपुर लेकर आये । जिसे विद्युत तार चोरी के संबंन्ध मे पुछताछ करते पहले आना कानी करने लगा फिर तकनिकी एवं मनोवेज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर अपने चार साथी रहेश मोहरे, विशाल पिता पेमा मेहडा, मुकेश पिता शेरसिंह, संजय पिता अमरसिंह डावर निवासीगण ग्राम काकडदा के साथ मिलकर ग्राम बैडवालिया – मसानिया नहर के पास से विद्युत खम्बो पर लगे एल्युमिनीयम के विद्युत तार चोरी करना कबुल किया तथा उक्त तारो को धामनोद के हेमन्त शर्मा को बैचना बताया ।
फिर साथी आरोपी विशाल पिता पेमा मेडा जाति भील व रहेश पिता गोवर्धन मोहरे जाति भील को पकड़कर चौकी लाकर पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया एवं अन्य स्थान बडवेल, महेश्वर, सेमल्दा के पास, लोहारी, मालपुरा, नालछा, माण्डव, उमरबन के सुलिबयडी, मनावर अल्ट्राटेक कंपनी के पास, सिंघाना टोल टेक्स के पास तथा गुजरी के पास तीन जगह पर से विद्युत तार चोरी करना कबुल किया था घटना मे शामिल आरोपीगण रहेश मोहरे, विशाल पिता पेमा मेहडा,संजय पिता अमरसिंह,अविनाश , हेमन्त शर्मा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कुक्षी पेश कर पुर्व मे जिला जेल आलीराजपुर भेजा जा चुका है तथा आरोपी मुकेश पिता शेरसिंह उर्फ शेरिया कटारा घटना दिनांक से फरार था जिसको आज दिनांक को गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय कुक्षी पेश किया जावेगा ।
इस उल्लेखनीय सफलता में थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक राजेश यादव, चौकी प्रभारी निसरपुर उनि रवि वास्के, सउनि. भुवान चौहान ,सउनि शंकरसिंह तोमर, सउनि थानसिंह जमरा,प्र आर. 816 प्रकाश भाबर,आर. 90 गौरव सोंलकी, आर. 469 अरुण पटेल ,आर. 968 सुभाष चौहान, आर. 55 रविन्द्र अलावे, आर. 679 किशन मण्डलोई, आर. 265 थानसिंह , आर. 1074 अर्जुन मोरे व सायबर प्रभारी प्रशान्त गुंजाल, प्र.आर. सर्वेश, आर. प्रशान्त का विशेष योगदान रहा है।





