धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
आगामी त्यौहारों को देखते हुए रैपिड एक्शन फोर्स की दो कंपनिया एवं पुलिस थाना कुक्षी स्टाफ, रेवेन्यू एवं नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों ने मिलकर संयुक्त रूप से कुक्षी नगर और निसरपुर के प्रमुख मार्गो पर फ्लैग मार्च निकाला गया ।

आगामी त्यौहारों को देखते हुए रैपिड एक्शन फोर्स धार जिले में आया हुआ है जो फोर्स को क्षेत्र की भौगोलिक स्थितियों से परिचित कराने के लिए एरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च किया गया ।

फ्लैग मार्च में एसडीएम श्री विशाल धाकड़, रैपिड एक्शन फोर्स के कमांडेंट महाले साहब एवं डिप्टी कमांडेंट, असिस्टेंट कमांडेंट, तहसीलदार प्रवीण पाटीदार, टी आई राजेश यादव, चौकी प्रभारी निसरपुर रवि वास्के,raf फोर्स पुलिस थाना स्टाफ सहित 200 का बल शामिल रहा






