ad
best news portal development company in india

कलेक्टर ने की समय सीमा प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री 

खरगोन। कलेक्टर भव्या मित्तल की अध्यक्षता में 12 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि। बैठक में ‘संकल्प से सेवा’ अभियान की समीक्षा की गई और प्रत्येक शिविर के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए। सभी अनुविभागीय अधिकारियों को ‘संकल्प से सेवा’ अभियान के तहत गठित दलों के साथ बैठक आयोजित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

अभियान के तहत हितग्राहियों के आवेदनों की प्रविष्टि पोर्टल पर समय सीमा में कर उनका निराकरण किया जाए। सामाजिक न्याय विभाग को अभियान के तहत 26 मार्च से पूर्व एलिम्को शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए।


साथ ही समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों, पीएचसी, सीएचसी एवं स्कूलों में पानी की टंकियों की अनिवार्य रूप से सफाई कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई आयोजित करने के निर्देश दिए, जिसमें पीएचई विभाग, सचिव एवं जीआरएस की उपस्थित रहेंगे जो शिकायतों का निराकरण करेंगे। इस दौरान ई-विकास प्रणाली की समीक्षा कर किसानों की फार्मर आईडी समय पर बनाने के निर्देश दिए गए एवं आगामी कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में रखे जाने वाले बिंदुओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में अपर कलेक्टर रेखा राठौर, संयुक्त कलेक्टर हेमलता सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर अनिल जैन, समस्त एसडीएम सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। जबकि अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *