ad
best news portal development company in india

जिले के सहकारी कर्मचारियों को ई-विकास प्रणाली का दिया प्रशिक्षण

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री 

खरगोन । संचालनालय किसान कल्याण तथा कृषि विकास, मध्यप्रदेश शासन के तत्वाधान में प्रदेश के किसानों को सुगमतापूर्वक उर्वरक वितरण के लिए ई-विकास (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) प्रणाली को संपूर्ण प्रदेश में 15 जनवरी 2026 से प्रारंभ किया जाना है। कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशानुसार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित खरगोन के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी संध्या रोकड़े के मार्गदर्शन में बैंक कार्यक्षेत्र अंतर्गत खरगोन, भीकनगांव, सनावद, बड़वाह, महेश्वर क्षेत्र अंतर्गत की पेक्स सहकारीता कर्मचारी समिति, प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं खाद विक्रेता को ई-विकास पोर्टल पर कार्य करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान ई-विकास प्रणाली का विस्तृत प्रचार प्रसार एवं सुचारु क्रियान्वयन के उद्देश्य से बी-पेक्स के कृषक सदस्यों के ई-टोकन जारी करने एवं पारदर्शिता के साथ उर्वरक वितरण सुनिश्चित करने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का संचालन बैंक मुख्यालय के कर्मचारी राजेश गुप्ता, प्रभारी प्रबंधक विपणन एवं अशरफ अली सैय्यद, सावन राठौड़, अजय आडतिया, इन्वेंटरी मैनेजर ऋतिक जायसवाल एवं ऑपरेटर अभिषेक यादव द्वारा विस्तृत वन टु वन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सहकारिता खरगोन, उपसंचालक कृषि विभाग एवं प्रबंधक विपणन जिला खरगोन उपस्थित रहे।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *