धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
पुलिस अधीक्षक महोदय धार मयंक अवस्थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार पारुल बेलापुरकर के निर्देशन में सम्पूर्ण जिले में अवैध जुंआ सट्टा प्रतिबंधित कर जुंआरी, सटोरियों की धरपकङ कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

जिसके तारतम्य में दिनांक 12.11.2025 को SDOP महोदय बदनावर श्री अरविन्दसिंह तोमर के निर्देशन में कानवन थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक गगन हनवत की टीम द्वारा धार फाटा माकनी में दविश देकर आरोपी (1) रितेश भट्टा पिता गोविन्द भट्टा जाति तेली उम्र 28 साल निवासी ग्राम माकनी थाना कानवन,(2) दीपक पिता अमृतलाल पांचाल जाति सुतार उम्र 29 साल निवासी माकनी थाना कानवन, (3) प्रदीप पिता मोहनदास बैरागी उम्र 38 साल निवासी ग्राम माकनी थाना कानवन (4) दिनेश पिता करणसिंह बागरी उम्र 28 साल निवासी माकनी थाना कानवन जिला धार की धर पकङ कर अवैध सट्टा खेलने के प्रकरण में गिरफ्तार कर नगद 53,390 रुपये सट्टा रकम , 22 सट्टा डायरिया एवं कुल 5 मोबाईल जिसमे 4 वीवो कम्पनी एवं 1 आईफोन कम्पनी का किमती 1,80,000 रुपये के जप्त किये गये । थाना प्रभारी गगन हनवत एवं उनकी टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार थाना क्षेत्र में जुआरी, सटोरियों की धरपकङ कर उक्त गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने की कार्यवाही की जा रही है, उक्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी । जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे ।






