ad
best news portal development company in india

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित कलेक्टर नीतू माथुर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर, कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती माथुर ने विभागवार लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 50 दिवस से अधिक लंबित सभी शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण शीघ्र किया जाए।
उन्होंने कहा कि 100 दिवस से अधिक पुरानी शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि वे बी ग्रेड से ए ग्रेड में आएं तथा कोई भी विभाग बॉटम श्रेणी में न रहे।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने निर्देशित किया कि अधिकारी सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को गंभीरता से लें और व्यक्तिगत रूप से कार्य कर नागरिकों को संतुष्टि देने वाला निराकरण करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रखर सिंह,संयुक्त कलेक्टर मनोज गरवाल, डिप्टी कलेक्टर निर्मला कलमे,अनुविभागीय अधिकारी तपिश पांडे, कृषि,उद्यानिकी,महिला बाल विकास,नगर पालिका सहित समस्त विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *