बिलाल खत्री
आलीराजपुर, कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा जिले में निर्वाचन संबंधित कार्य को गति देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय ग्राम पटेलों को एफआईआर में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए । इन निर्देशों के परिपालन एसडीएम तपीस पांडे की अध्यक्षता में आज कलेक्टर सभाकक्ष में तहसील आलीराजपुर के समस्त ग्रामों के पटेलों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान
एसडीएम पांडे ने पटेलों को SIR में BLO एवं मतदाताओं के गणन पत्रक के सत्यापन के कार्य में सहयोग, D-3 अभियान तथा नशा व्यसन से मुक्ति अभियान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
बैठक के दौरान पटेलों को मध्यप्रदेश भूमि राजस्व संहिता (MPLRC) की संबंधित धाराओं से भी अवगत कराया गया, ताकि वे राजस्व प्रशासन से जुड़ी प्रक्रियाओं को बेहतर तरीके से समझ सकें और ग्राम स्तर पर सहयोग प्रदान कर सकें। साथ ही ग्राम पटेलों द्वारा अवगत कराए गए विषयों पर चर्चा की गई ।
एसडीएम पांडे ने कहा कि प्रशासन और ग्राम प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय से शासन की योजनाओं का अधिक प्रभावी क्रियान्वयन संभव है। इस दौरान तहसीलदार सविता चौहान सहित ग्राम पटेल उपस्थित थे ।






