ad
best news portal development company in india

कलेक्टर की अध्यक्षता में कृषि विभाग एवं व्यापारिय संघ की बैठक सम्पन्न

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में कलेक्टर वीसी कक्ष में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं स्थानीय अनाज व्यापारी संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती माथुर ने व्यापारियों को निर्देश दिए कि किसानों की उच्‍च गुणवत्ता युक्त फसलों का मॉडल रेट से अधिक कीमत देने का प्रयास करें ताकि उन्‍हे अपनी सोयाबीन फसल से लाभ हो सके ।

इस दौरान उन्होंने समस्त व्यापारियों को सूचित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक किसान की फसल फार्म गेट एप के माध्यम से खरीदना सुनिश्चित करें ताकि किसानों के आवगमन के खर्च और बिचौलियों से बचकर बेहतर दाम प्राप्त कर सकें ।

इस दौरान उन्होंने कृषि अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि भावांतर में पंजीकृत किसानों की फसल मंडी परिसर से विक्रय किया जाना सुनिश्चित करें ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *