बिलाल खत्री
आलीराजपुर,भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती शताब्दी वर्ष के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जिले में प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
सभा स्थल पर अनुविभागीय अधिकारी तपीस पांडे की निगरानी में डोम लगाने का कार्य जारी है। संपूर्ण स्थल की सतत निगरानी कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर आवागमन, बैठक की उचित व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, पेयजल की उचित व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर नीतू माथुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सभी विभागीय अधिकारी अपने सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें और निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम की तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही या कमी न रहे।






