ad
best news portal development company in india

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ली कानून व्यवस्था की समीक्षा आगामी जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों के दिए निर्देश

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कानून व्यवस्था के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस वीसी में कलेक्टर नीतू माथुर, पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह, जिला पंचायत सीईओ प्रखर सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल ने आलीराजपुर एनआईसी कक्ष से वर्चुअली सहभागिता की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक के दौरान दिल्ली में हुई घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और सभी जिला कलेक्टरों एवं पुलिस प्रशासन को प्रदेश के संवेदनशील स्थलों, पार्कों, रेलवे स्टेशनों एवं आसपास के क्षेत्रों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और यातायात व्यवस्था में भी सुधार सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी जनजातीय गौरव दिवस को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के रूप में पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अवसर देश के उन आदिवासी महापुरुषों को स्मरण करने का है जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मध्यप्रदेश में भी ऐसे कई आदिवासी नायक रघुनाथ सिंह, भभूत सिंह, टंट्या भील आदि कों स्मरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में होने वाले आयोजनों की तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं।इसी क्रम में 11 से 15 नवंबर तक पदयात्राओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें वंदे मातरम् राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन अवश्य कराया जाए।

उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को यह भी निर्देशित किया कि किसी भी किसान को फसल संबंधी कठिनाइयों का त्वरित समाधान प्रदान किया जाए तथा इसकी निगरानी सुनिश्चित की जाए।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *