ad
best news portal development company in india

न्यायोत्सव विधिक जागरूकता साक्षरता शिविर एवं विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजन किया गया

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलीराजपुर के मार्गदर्शन में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत जिला जेल आलीराजपुर में विधिक जागरूकता साक्षरता शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया।
विधिक साक्षरता शिविर में विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी द्वारा बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, पुनर्वास प्रक्रियाओं, निःशुल्क विधिक सहायता व सलाह योजना, उनके लंबित प्रकरणों, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, अपील के अधिकार, प्री-मैच्योर रिलीज आदि के संबंध में जानकारी दी गई।

साथ ही बंदियों को बताया कि जेल में निरुद्ध बंदियों के संवैधानिक अधिकारों के अंतर्गत निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह प्राप्त करने का अधिकार, संपर्क अथवा मुलाकात का अधिकार, पढने लिखने एवं अभिव्यक्ति का अधिकार, मारपीट व प्रताडना के विरुद्ध शिकायत, व्यक्तिगत सुनवाई का अधिकार, धर्म पालन का अधिकार, उपचार का अधिकार, पुनर्स्थापना कार्य का अधिकार आदि सम्मिलित है।

साथ ही जिला जेल आलीराजपुर में जेल बंदियों हेतु विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जिला चिकित्सालय आलीराजपुर के चिकित्सकों की टीम द्वारा जेल बंदियों की शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गई तथा ब्लड सैंपल लिये गये।

इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी जय पाटीदार , जिला जेल अधीक्षक आलीराजपुर एस.बी. शरण , पैरालीगल वालेंटियर्स, जेल कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *