धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी – शालेय राज्य खेलकूद स्पर्धा के अन्तर्गत शासकीय विशिष्ट क्रीड़ा शिक्षा परिसर कुक्षी की 6 छात्राओं ने पन्ना जिले में 1 नवम्बर से 5 नवम्बर 25 तक आयोजित खो – खो प्रतियोगिता में भाग लिया ।

जिसमें रूपा मदनसिंह सोलंकी , अंतिमबाला प्रतापसिंह चौहान , शिवानी मोहन सिसौदिया , दिव्यांशी प्रतापसिंह सोलंकी , आशा महेश बघेल तथा सरिता सुनील अलावा ने भागीदारी की । रायसेन जिले में नेटबॉल शालेय राज्य स्पर्धा में संस्था की 4 छात्राओं महिमा भूरसिंह मुझाल्दा , अंजलि लक्ष्मण चौंगड़ , दिव्या कमल जामोद तथा दिव्या अजय भिड़े ने भाग लिया ।
खो- खो व नेटबॉल की पीटीआई भारती बघेल तथा पिंकी सोलंकी के मार्गदर्शन में खो- खो नेशनल स्पर्धा के लिए रूपा मदन सोलंकी , अन्तिमबाला प्रतापसिंह चौहान तथा आशा महेश बघेल का तथा नेटबॉल नेशनल स्पर्धा हेतु महिमा भूरसिंह मुझाल्दा का चयन हुआ । महिमा मुझाल्दा को बेस्ट ऑफ शूटर का अवॉर्ड भी प्राप्त हुआ ।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य धार नरोत्तम बरकड़े , , प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कुक्षी विजय कुमार साहू ,, विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा , प्राचार्य सी एम राइज कुक्षी एच एन नरोलिया , प्रभारी प्राचार्य कन्या कुक्षी नरेन्द्र कुमार सिर्वी , जिला क्रीड़ा अधिकारी राधेश्याम गढ़वाल सहित शिक्षकों व खेल प्रेमियों ने खिलाडियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी ।






