ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने होंडा शोरूम में हुई चोरी घटना का खुलासा किया

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

पुलिस ने घटना में शामिल 01 शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार,
गिरफ्तारशुदा आरोपी पर थाना खेतिया जिला बड़वानी पर पूर्व से दर्ज है चोरी का अपराध,
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नगदी 2,40,000/- रुपये किए जप्त।

खरगोन। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में थाना कोतवाली खरगोन में पुलिस टीम ने होंडा शोरूम में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर 01 आरोपी को गिरफ्तार करने सफलता हासिल की।

दिनांक 29.10.2025 को फरियादी निवासी नाथ कालोनी खरगोन ने थाना कोतवाली खरगोन पर सूचना दी थी कि, उनके बिस्टान रोड स्थित होंडा शोरुम के सर्विस सेंटर में कोई अज्ञात बदमाश शटर तोड़कर कैश काउंटर व स्पेयर पार्ट्स के गल्ले से नगदी 4 लाख 75 हजार 402 रुपये के चुराकर ले गया फरियादी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 465/2025 धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस.का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध कायम किया गया ।

शहर में हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे व थाना प्रभारी कोतवाली खरगोन निरीक्षक बनवारी लाल मंडलोई के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर मौके पर रवाना किया गया । पुलिस के द्वारा आसपास के क्षेत्र व सभी संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले गए व मुखबिरों को भी सक्रिय कर घटना से जुड़ी जानकारी देने के लिए लगाया गया ।

पुलिस टीम ने उक्त चोरी के मामले में संदिग्धों को चिन्हित कर व संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई गयी । इसके अलावा पुलिस ने पुराना तरीका अपनाते हुए मुखबिरों को सक्रिय कर चिन्हित संदिग्धों कि जानकारी एकत्रित करने हेतु लगाया गया । जिसमे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी की घटनाओ में जितु पिता हरेसिंह निवासी निवाली जिला बड़वानी के होने कि संभावना है ।

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जितु पिता हरेसिंह निवासी निवाली जिला बड़वानी को मुखबिर सूचना के आधार पर अभिरक्षा में लिया व उक्त चोरी के बारे में मनोवैज्ञानिक व बारीकी से पूछताछ करने पर जितु ने चोरी को अपने साथी के साथ मिलकर उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया ।

पुलिस के द्वारा उक्त घटना में चोरी गए नगदी 2,40,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर गिरफ्तारशुदा आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार आरोपीयो का नाम

  1. जितु पिता हरेसिंह निवासी निवाली जिला बड़वानी गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकार्ड
    जितु पिता हरेसिंह निवासी निवाली जिला बड़वानी
    क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा
    1 खेतिया 72/22 457, 380 भादवि

उक्त की गई कार्यवाही में एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे व थाना प्रभारी कोतवाली खरगोन निरीक्षक बनवारी लाल मंडलोई, निरीक्षक महेश गेहलोद, सउनि श्रीराम भुरिया, प्रआर. श्याम पंवार, संतोष शुक्ला, आरक्षक राजेश पटेल, आले अली, करण बोरकर, कृष्णकांत, जेतराम बर्डे, सायबर सेल से उनि.दिपक तलवारे, अभिलाष डोंगरे, सचिन चौधरी का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *