ad
best news portal development company in india

यादें अर्जुन सिंह की जयंती पर भोपाल में अखिल भारतीय मुशायरे का आयोजन हुआ, देश के नामी शायरों ने सुनाए अपने-अपने कलाम…

SHARE:

शेख़ नसीम ब्यूरो चीफ…

भोपाल / यादें अर्जुन सिंह की जयंती पर सद्भावना मंच द्वारा भोपाल के रविन्द्र भवन सभागार में अखिल भारतीय मुशायरे का आयोजन किया गया इस मुशायरे में देश के नामी ख्यातिप्राप्त शायरों ने अपने बेहतरीन कलाम को पेश किया और राजधानी वासियों की जमकर वाहवाही बटोरी इस मुशायरे में शायर पापुलर मेरठी, ताहिर फ़राज़, खुर्शीद हैदर, मुमताज़ नसीम, अम्बर आबिद, शबीना अदीब, बिलाल सहारनपुरी, साजिद प्रेमी, तबरेज़ मुनव्वर राणा, शकील आज़मी, दीपक दनादन और नदीम फारुख जैसे शायरों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की फोटो पर माल्यर्पण और दीप प्रज्वलित करके एवं अतिथियों का स्वागत करके हुआ यादे अर्जुन सिंह मुशायरे में अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आरिफ नसीम, मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद, भोपाल के पूर्व महापौर दीपचंद यादव, इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी और ओलम्पियन अशोक ध्यानचंद, पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर, पद्मश्री हरिचंदन भट्टी, कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान, आरिफ मुमताज़ और आयोजक एवं कांग्रेस विधायक अजय सिंह (राहुल भैया) के साथ गणमान्य व्यक्तियों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।

मुशायरे की शुरुआत शबीना अदीब ने वतनपरस्ती से लबरेज़ अपनी ग़ज़ल पेश कर कार्यक्रम की शानदार शुरुआत की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा रविन्द्र भवन सभागार गूंज गया। इसके बाद बिलाल सहारनपुरी ने आज की राजनीति पर जमकर कटाक्ष करते हुए शानदार कलाम पेश किया। हास्य-कवि दीपक दनादन ने हास्य व्यंग्य करते हुए भोपाल के श्रोताओं को जमकर हंसाया और खूब वाहवाही बटोरी शायरा मुमताज़ नसीम ने अपनी ग़ज़ल तरन्नुम में पेश करते हुए राजधानीवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया जाने-माने शायर पापुलर मेरठी ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में हास्य व्यंग्य और शायरी के ज़रिए जमकर दाद और तालियां बटोरी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *