निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश जनसुनवाई में आए कुल 80 आवेदन
धार इकबाल खत्री
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम संजीव केशव पांडेय, सीईओ अभिषेक चौधरी भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी नागरिकों की समस्याओं को सुना। इस जनसुनवाई में कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए।

इस जनसुनवाई में पैतृक सम्पत्ति में धोखाधड़ी कर नामांतरण करवाने, सीएम हेल्पलाईन में की गई शिकायत को संतुष्टीपूर्वक निराकरण नहीं करने, शासकीय भूमि पर जबरन अतिक्रमण कर मकान का निर्माण करवाने, मानसिक रूप से प्रताड़ित कर गांव से बाहर निकालने, संबल योजना का लाभ दिलवाने, ठगी, धोखाधड़ी करने तथा जान से मारने की धमकी देने, धोके से कार खरीदकर फरार होने इत्यादि संबंधी विभिन्न समस्याएं एवं मांग संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सबंधित अधिकारियों को उक्त आवेदनों को निराकृत करने के निर्देश दिए गए।
मध्यप्रदेश पुलिस के दिवंगत कर्मचारी स्व.श्री रूपचंद पाटिल के नॉमिनी पत्नी श्रीमती सजन बाई को त्वरित आकस्मिक मृत्यु लाभ राशि एक करोड़ रूपये






