ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध की कार्यवाही

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री 

थाना कोतवाली खरगोन पर अवैध जुआ खेलने वाले 03 आरोपियों पर की गई कार्यवाही, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से किए 52 तास पत्ते व नगदी 6,200/- रुपये जप्त,

थाना गोगावां पर अवैध जुआ खेलने वाले 03 आरोपियों पर की गई कार्यवाही, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से किए 52 तास पत्ते व नगदी 15,200/- रुपये जप्त।

दोनों थानों पर की गई कार्यवाही मे 06 जुआरियों के कब्जे से पुलिस ने किए नगदी 21,400/- रुपये व 02 ताश-पत्ते की गड्डी जप्त की।

            खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज सिद्धार्थ बहुगुणा के व्दारा जुआ सट्टा के अवैध संचालन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) भापुसे नरेंद्र रावत, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारतम्य मे थाना कोतवाली खरगोन व थाना गोगावां पर अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है ।

1. घटना का संक्षिप्त विवरण थाना गोगावां ,

दिनांक 24.05.25 को थाना गोगावां पर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, कुछ लोग सोसायटी के पीछे ग्राम घुघरियाखेडी मे हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना गोगावां से पुलिस टीम का गठन कर टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवाकर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश डालने हेतु तत्काल रवाना किया गया । 

पुलिस टीम टीम के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी गई, जिसमे पुलिस टीम ने मौके पर जुआ खेलते 03 आरोपियों को पकड़ा जिनसे उनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम 1-संतोष पिता सीताराम वर्मा निवासी ग्राम देवलगाँव 2-सईद पिता वाहिद मंसुरी निवासी देवलगाँव 3-अशोक पिता राजाराम सोनी निवासी अवरकच्छ का होना बताया । 

 मौके पर मिले तीनों व्यक्तियों के कब्जे से पुलिस टीम को कुल नगदी 15,200/-रुपये एवं 52 ताश पत्ते मिले जिसे नियमानुसार विधिवत जप्त कर थाना गोगावां पर अपराध क्रमांक 219/25 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है ।

2. घटना का संक्षिप्त विवरण थाना कोतवाली खरगोन-

 

दिनांक 24.05.25 को थाना कोतवाली खरगोन पर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, खरगोन शहर में जकरिया मस्जिद के पीछे संजय नगर मे कुछ लोग ताश पत्तो से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली खरगोन से पुलिस टीम का गठन कर टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवाकर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश डालने हेतु तत्काल रवाना किया गया ।

पुलिस टीम के द्वारा जकरिया मस्जिद के पीछे संजय नगर मे घेराबंदी कर दबिश दी गई जिसमे मौके पर ताश पत्तो से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते कुल 03 व्यक्तियों को पकड़ा गया । जिनसे उनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम 01-सनोवर पिता सईद खान उम्र निवासी मोतीपुरा खरगोन 02- आजम पिता अजगर खान जाति मुसलमान निवासी अजुमन नगर खरगोन 03-अफसर पिता जुबेर खान निवासी खसखसवाडी का होना बताया ।

मौके पर मिले तीनों व्यक्तियों के कब्जे से पुलिस टीम को कुल नगदी 6,200/-रुपये नगदी एवं 52 ताश पत्ते मिले जिसे नियमानुसार विधिवत जप्त कर थाना कोतवाली खरगोन पर अपराध क्रमांक 243/25 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *