best news portal development company in india

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 31 मार्च को महेश्वर में कार्यक्रम प्रस्तावित

SHARE:

 

इक़बाल खत्री 


    खरगोन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 31 मार्च को महेश्वर में देवी अहिल्या बाई होल्कर के त्रि-शताब्दी जन्म जयंती के अवसर पर संस्कृति विभाग मप्र शासन तथा विश्व मांगल्य सभा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राष्ट्र समर्था देवी अहिल्या की पुण्य गाथा नाट्य कार्यक्रम में आगमन प्रस्तावित है। 

   मुख्यमंत्री डॉ. यादव के महेश्वर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा द्वारा अधिकारियों के साथ 28 मार्च को महेश्वर के हेलीपेड, किला परिसर एवं सभा स्थल का निरीक्षण किया गया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री मित्तल ने सभी अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे हैं और उनका जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *