ad
best news portal development company in india

भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी? क्या है अंक तालिका का गणित

SHARE:

महिला वर्ल्ड कप का लीग चरण अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। अब सिर्फ दो मैच बाकी हैं, लेकिन अब तक सेमीफाइनल की टीमें तय नहीं हुई हैं। सिर्फ दो टीमों को सेमीफाइनल का टिकट मिला है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम-4 में अपना स्थान पक्का कर लिया है। भारतीय महिला टीम के पास अभी भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है। उसे अपने आखिरी लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। लीग राउंड के अंतिम दिन रविवार (27 मार्च) को भारत और दक्षिण अफ्रीका के अलावा इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीमें भी आमने-सामने होंगी।
भारत के लिए सबसे आसान समीकरण यह है कि वह अपने अंतिम लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका को हरा दे और सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर ले। जीत के बाद टीम इंडिया के आठ अंक हो जाएंगे। वह वेस्टइंडीज से आगे तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। विंडीज के पास सात अंक हैं। हालांकि, इसके बावजूद तीसरा स्थान भारत के लिए पक्का नहीं होगा।
रविवार को अगर इंग्लैंड की बांग्लादेश के खिलाफ जीत लेती है तो भारत के बराबर उसके आठ अंक हो जाएंगे। ऐसे में बेहतर नेट रनरेट वाली टीम तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। भारत और इंग्लैंड की टीमें जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी। ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम बाहर हो जाएगी। फिलहाल इंग्लैंड का नेटरनरेट भारत से थोड़ा बेहतर है।
अगर टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार जाती है तो उसकी राह मुश्किल हो जाएगी। ऐसे में उसे इंग्लैंड और बांग्लादेश के मैच के नतीजे पर निर्भर रहना पड़ेगा। अगर बांग्लादेश की टीम इंग्लैंड को हरा देती है तो समीकरण बदल जाएगा। हार के बाद भारत और इंग्लैंड के छह-छह अंक रहेंगे। ऐसे में बेहतर नेट रनरेट वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच में अगर बारिश हो जाती है या मैच टाई रह जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे। ऐसे में टीम इंडिया के सात अंक हो जाएंगे। दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम बांग्लादेश से हार जाती है तो इस परिस्थिति में टीम इंडिया आगे बढ़ जाएगी।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *