ad
best news portal development company in india

भोपाल में बॉलीवुड एक्टर्स के पोस्टर पर कॉलिख पोती, तंबाकू उत्पाद के विज्ञापन का विरोध

SHARE:

विश्व तंबाकू विरोधी दिवस पर राजधानी भोपाल में बुधवार को ग्लोबल डेंटल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने तंबाकू के उत्पाद के विरोध में प्रदर्शन किया। ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन करने पर बॉलीवुड एक्टर्स अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरूख खान के पोस्टर पर कालिख पोती।
 
ग्लोबल डेंटल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से पिपलानी स्थित कल्पना नगर बस स्टॉप पर विरोध प्रदर्शन किया गया। यहां तंबाकू उत्पादों को जलाया गया। लोंगों को तंबाकू सेवन के नुकसान के संदेश बैनर और पोस्टर के माध्यम से दिए गए। 
इस दौरान ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने बॉलीवुड एक्टर्स अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरूख खान के पोस्टर पर कालिख पोती। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह लोग सामने होते तो उनके मुंह पर भी कालिख पोत देते। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड एक्टर्स को देश की जनता फॉलो करती है। बॉलीवुड एक्टर को गंभीर बीमारी देने वाले और मौत का कारण बनने वाले उत्पादों के विज्ञापन करने से बचना चाहिए। 
 
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *